Popup Image

महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या, मौत

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने शव का पीएम कराया। अनुराधा शर्मा पति नंदकिशोर (30) निवासी कंथारखेड़ी इंगोरिया ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां देर रात अनुराधा की मृत्यु हो गई।

Advertisement

पति नंदकिशोर ने बताया कि वह सोयाबीन प्लांट में काम करता है। 2020 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शनिवार को नाइट शिफ्ट कर काम से लौटकर सो रहा था। पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो नींद से जागा और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें