Popup Image

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, अन्य लोगों को छोडऩे का आरोप

उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पुलिस ने उज्जैन से एक युवक के साथ पकड़ा। कोर्ट में किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी को परिजन को सौंप दिया है। अब पिता नेे आवेदन दे अन्य लोगों पर केस दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। किशोरी को 18 नवंबर को दीपक नामक युवक के साथ उज्जैन से पकड़ा गया था।

Advertisement

19 नवंबर को महिदपुर न्यायालय में उसके बयान हुए थे। इसके बाद दीपक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इधर, किशोरी के पिता ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया हैं कि रूपेश उनकी बेटी को घर से लेकर हाईवे तक गया था। वहां से रूपसिंह बेटी को उज्जैन लेकर गया। दीपक ने शिवनारायण से घर की जानकारी ली थी। पिता का आरोप है कि अपहरण व दुष्कर्म में यह सभी शामिल हैं। टीआई ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर कार्रवाई हो रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें