Advertisement

बाइक से बगलामुखी दर्शन करने के लिए जा रहे भाई-बहन व दोस्त की सडक़ हादसे में मौत

वाहन को ओवर टेक किया, दूसरी बाइक से टकराकर सडक़ पर गिरे तो अज्ञात वाहन ऊपर से गुजरा

Advertisement

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले भाई, बहन, उनकी मां दो युवकों के साथ दो मोटर साइकिलों से शनिवार दोपहर बगलामुखी माता के दर्शन करने रवाना हुए। बड़ौद चौराहा से गुजरते समय आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। भाई बहन व दोस्त सडक़ पर गिरे तभी दूसरा वाहन उनके ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना में तीनों की मृत्यु हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति की भी मृत्यु हुई और दो घायल हुए हैं।

ठीक से उपचार मिलता तो बच जाती जान

Advertisement

राज लोहिया को आगर के सरकारी अस्पताल से चरक अस्पताल रैफर किया गया था। यहां पहुंचने पर उसकी हालत स्थिर थी। उनके भाई रोहित, घनश्याम लोहरिया ने बताया कि अस्पताल में राज की हालत बिगड़ रही थी लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। उसे सीधे हड्डी वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहां सिर्फ एक नर्स थी जो स्थिति को हैंडल नहीं कर पा रही थी। राज को ऑक्सीजन की जरूरत थी तो खाली सिलेंडर उठा लाई। करीब एक घंटे तक जिंदगी और मौत से संघर्ष के बाद राज ने दम तोड़ दिया उसके बाद डॉ. संजय राणा आए। उन्होंने राज को दूर से ही देखा और मृत घोषित कर कागजी कार्रवाई के बाद चले गए। परिजन ने कहा कि राज के पैर की हड्डी टूटी थी। बाकि पूरा शरीर सुरक्षित था। यदि ठीक से उपचार मिलता तो राज की जान बच सकती थी।

दो बच्चे थे, दोनों ही गुजर गए

Advertisement

घनश्याम लोहारिया और रोहित ने बताया कि राज के पिता ठेला चलाते हैं। राज स्वयं स्कूल में पढ़ता है और बाकि टाइम कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। उसकी बहन काजल की एक वर्ष पहले रतलाम में शादी हुई थी। अभी वह मायके में आई थी। राजू लोहिया के दो ही बच्चे थे जिनकी दुर्घटना में एक साथ मौत हो गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें