धूमधड़ाके वाला जन्मदिन : बिजली कंपनी के एई ने की हाथी की सवारी, नोटों की गड्डी रख काटा केक

उज्जैन। पश्चिमक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वल्लभनगर सब स्टेशन पर तैनात एक सहायक यंत्री ने अवकाश वाले दिन शान से दफ्तर में जन्मदिन मनाया। हाथी की सवारी कर ऑफिस पहुंचे एई के सम्मान में जमकर धमाल मचाई गई। नोट उड़ाए गए, केक काटा गया। अब नोटिस जारी किया जा रहा है।
Advertisement
दरअसल, सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का रविवार को जन्मदिन था। वे वल्लभनगर सब स्टेशन पर पदस्थ हैं। रविवार को वे हाथी की सवारी करके दफ्तर पहुंचे। इस दौरान ढोल बजाए गए,फूल उड़ाए गए, और हाथी की मदद से जंबो माला मालवीय को पहनाई गई। इतना ही नहीं केक के साथ नोटों की गड्डियां रखी गईं और केक काटा गया। दफ्तर में जमकर धमाल हुआ। कंपनी के अधीक्षण यंत्री वीके मालवीय ने बताया कि दफ्तर में जन्मदिन मनाने की जानकारी मिली है। इसे देखते हुए शोकाज नोटिस जारी कर रहे हैं।
AdvertisementView this post on Instagram
Advertisement









