Advertisement

मोबाइल में गेम खेल रहे युवक पर चाकुओं से हमला

उज्जैन। विराट नगर में दोस्तों के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक पर तीन बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया है। विराट नगर में रहने वाले गोलू पिता तस्मीनुद्दीन ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात 11 बजे एकता नगर में बैठकर मोबाइल पर सीज फायर गेम खेल रहा था तभी वहां छोटू, गोलू, अरबाज काला पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने आवाज देकर बुलाया और गाली गलौज करते हुए चाकुओं से हमला शुरू कर दिया। गोलू को हमले में पांच चाकू लगे। उसने बताया कि वह मजदूरी करता है और हमलावरों से उसका पहले से कोई विवाद नहीं था। इधर एकता नगर निवासी गोलू पिता सोहेल भी घायल हालत में उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचा और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से भाग गया।

एमडी ड्रग्स के साथ अंबोदिया रोड से पकड़ाया तस्कर

Advertisement

उज्जैन। एक ओर पुलिस शराब प्रतिबंध को लेकर तस्करों की धरपकड़ में लगी है वहीं महाकाल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंबोदिया रोड से एक एमडी ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि श्री रोकडिय़ा हनुमान मंदिर अंबोदिया रोड सदावल के पास एक युवक द्वारा एमडी ड्रग्स तस्करी की सूचना मिली थी। इसी के चलते उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए कोट मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय इकरार पिता अनीस अब्बासी को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत 70 हजार रुपए की बरामद की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज कर ड्रग्स कहां से लाया था और किसे सप्लाय करना थी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें