7 साल से फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

उज्जैन। 7 साल पहले जानलेवा हमला करने के बाद फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दरअसल, बैतूल की पुलिस टीम 20 अगस्त 2019 को सालानाखेड़ी पहुंची थी। इस दौरान इंद्र पिता नारायण सिंह ने साथियों के साथ टीम पर हमला बोल दिया था।यह लोग गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए थे।
Advertisement
दवा छिडक़ रहे युवक को लगा करंट, मौत
उज्जैन। खेत में दवा छिडक़ने पहुंचा एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल, रातडिय़ा का निवासी अर्जुन पिता कैलाश चौहान गुरुवार सुबह खेत में दवा छिडक़ने गया था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो भाई रितेश खेत पर पहुंचा जहां उसका शव पड़ा देखा। रितेश का आरोप है कि बिजली तार खेत में पड़ा था। अर्जुन इसकी चपेट में आ गया।
Advertisement









