बैंक खाताधारकों को डिजिटल बैंकिंग सुविधा देने का लक्ष्य

आनंदेश्वरी नागरिक सहकारी बैंक की वार्षिक साधारण सभा संपन्न

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आनंदेश्वरी नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित की 26वीं वार्षिक साधारण सभा बैंक अध्यक्ष चेतन प्रेमनारायण यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
अध्यक्षीय उद्बोधन में यादव ने बैंक की निरन्तर प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सहकारिता विभाग द्वारा बैंक की स्थापना से निरन्तर अ वर्ग में वर्गीकृत किये जाने की जानकारी से अवगत कराया। बैंक अध्यक्ष चेतन यादव ने अवगत कराया कि बैंक अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर चुकी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति तक खाता धारकों को डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्रदान किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सभा में उपस्थित बैंक के वरिष्ठ सदस्यों एवं अन्य संस्थाओं से आए पदाधिकारियों का शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। सभा को संचालक कैलाश तिवारी, श्रीराम सांखला एवं नृसिंह ईनानी ने भी संबोधित किया। बैंक के सहायक प्रबंधक सुनील नीमा, पवन काबरा एवं समस्त स्टॉफ, अभिकर्तागण तथा सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय शाह ने किया। आभार उपाध्यक्ष प्रेमकुमार जैन
ने माना।









