अमित-अनामिका शर्मा सम्मानित
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन प्रजापति चौरासी संघ द्वारा अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगीत क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए गायक अमित शर्मा और डॉ. अनामिका शर्मा को उज्जैन का नाम राष्ट्रीय स्तर गौरवान्वित करने हेतु अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। शर्मा ने गणेश वंदना, राम-हनुमान स्तुति, महाकाल आराधना सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका शर्मा ने किया।

Advertisement
Advertisement









