अनुभूति को कला सम्मान

By AV News

मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा द्वारा ब्राह्मण रत्न सम्मान, कार सेवकों का सम्मान एवं राम भक्तों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगीत क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए अनुभूति शर्मा को कला सम्मान से सम्मानित किया गया।

शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा ग्रहण कर रही अनुभूति शर्मा पूर्व में भी उज्जैन का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर चुकी है। इस अवसर पर अनुभूति शर्मा ने राम भजनों की प्रस्तुति ज्वलंत अमित शर्मा ग्रुप के साथ दी। अध्यक्षीय उद्बोधन पं. मनोज अजय रावत ने दिया। संचालन डॉ. अनामिका शर्मा ने किया। आभार रेखा भार्गव ने माना। कार्यक्रम में पं. हेमंत व्यास, संत अखिलेश महाराज, कथावाचक हेमलता, अर्जुन गौतम, ललिता तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article