Popup Image
Advertisement

आशाओं ने समस्याओं के समाधान के लिए की उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से भेंट

उज्जैन। आशा एवं सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन एडिशनल मिशन डायरेक्टर मनोज कुमार स्रेयाम, सतपुड़ा भवन पहुंचकर डॉ. अरूणा कुमार डी एम ई से मिला तथा आशाओं की समस्याओं के संबध में चर्चा की।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री को समस्याओं के समाधान के लिए पत्र देते हुए आशाओं की एक हजार बढ़ोत्री के विषय पर भी अवगत कराया। पूर्व में मुख्यमंत्री ने एक हजार वार्षिक वृद्धि की घोषणा की, जिसका पत्र अभी तक जारी नहीं हुआ। जिसको तुरंत जारी करवाने का अनुरोध किया तथा आशा एवं सुपरवाइजर को तीन माह से रुटीन इंसेटिव और हजार रुपए की राशि को तुरंत भुगतान करने के लिए किया। इस दौरान उमेश शर्मा, वंदना राजौरिया, जीतेंद्रसिंह भदौरिया, सुमन पटेल प्रदेश महामंत्री, झाबा अलावे प्रदेश मंत्री, हेमा वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूजा पटेल, लीला किशन वर्मा सहित भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुमन पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद ही डॉ. सलोनी सिडाना मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने आशा तथा शहरी आशा कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा संपादित की जाने वाली रुटीन गतिविधियों के लिए प्रतिमाह देय प्रोत्साहन राशि रु. 6,000/- पर स्वीकृति अनुसार प्रतिवर्ष उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की दर से वार्षिक वृद्धि की जाने के आदेश प्रदान किए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें