मयूर वन से चंदन का पेड़ काटने की कोशिश

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। स्मार्ट सिटी द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया मयूर वन कितना सुरक्षित है, इसका उदाहरण उस समय देखने में आया जब अज्ञात चोर ने यहां से चंदन का पेड़ काटने की कोशिश की। गुरुवार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे तो उन्होंने इसके फोटो खींचे और अक्षरविश्व को सूचना दी।

Advertisement
मयूर वन में तालाब के समीप बने डेक के सामने लगे पेड़ को चोर ने आधा काट दिया गया है ताकि मौका मिलते ही उसे पूरी तरह से काट दिया जाए। हालांकि, यहां दो लोग की ड्यूटी है जिन पर मयूर वन की देखरेख का जिम्मा है। ऐसे में उनकी मौजूदगी में पेड़ को काट देना किसी मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
Advertisement









