Popup Image
Advertisement

बाइक चलाने के शौक में बन गया वाहन चोर

पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान पकड़ा और चार बाइक जब्त की

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंगोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक को बाइक चलाने का शौक था। वह कहीं से भी मोटर सायकल चोरी करता और पेट्रोल खत्म होने तक उसे चलाता। जहां पेट्रोल खत्म हो जाता वहीं बाइक को खड़ी कर दूसरी बाइक चोरी कर लेता। चिंतामण थाना पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान उसे शंका में पकड़ा तो युवक ने चोरी की 4 बाइक जब्त करा दी।

टीआई बल्लू मंडलोई ने बताया कि थाने की टीम के साथ पैदल गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे रोकककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अभिषेक पिता अंतर सिंह निवासी भैंसला खुर्द थाना इंगोरिया बताया। वाहन के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया।

Advertisement

उसे थाने लाकर पूछताछ की तो अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसे बाइक चलाने का शौक है। कहीं से भी कोई बाइक चुरा लेता और पेट्रोल खत्म होने तक चलाता था। जहां पेट्रोल खत्म हो जाता बाइक को वहीं छोड़कर दूसरी बाइक चोरी कर लेता था। टीआई मंडलोई ने बताया कि अभिषेक की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की 4 बाइक जब्त की है। जब्त हुई बाइक उसने नगर निगम मुख्यालय परिसर, जीआरपी थाना क्षेत्र, माधव नगर व नानाखेड़ा थाना क्षेत्र से चोरी की थीं।

10 हजार का ईनाम मिलेगा

Advertisement

गश्त के दौरान वाहन चोर को पकडऩे वाली चिंतामण थाना पुलिस की टीम को एसपी प्रदीप शर्मा द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की साथ ही टीम की सक्रियता की प्रशंसा भी की। टीआई मंडलोई ने बताया कि अभिषेक चोरी के वाहन को किसी को नहीं बेचता था। उससे अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें