Advertisement

ट्राले में घुसी बाइक, युवक की मौत

उज्जैन। दोस्त के साथ नागदा से उन्हेल आ रहा युवक रास्ते में किंगफिशर ढाबे के समीप ट्राले में घुस गया जिससे बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया। उसे आरडी गार्डी मेडिकल अस्पताल लाया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र पिता पदमसिंह मीणा (३०) निवासी रेलवे स्टेशन, उन्हेल है।

 

Advertisement

वह उन्हेल में ही रेलवे में ठेकेदारी में मजदूरी करता था। ६ दिन पहले वह राजस्थान के बोरखेड़ी में रहने वाली बहन के बच्चों ज्योति और नितेश की शादी में गया था। लौटते समय वह नागदा में उतरा और दोस्त अंशुमन राठौर को कॉल कर लेने बुलाया। बाइक से दोनों नागदा से उन्हेल जा रहे थे। बाइक धर्मेंद्र चला रहा था तभी रास्ते में किंगफिशर ढाबे के समीप अचानक से धर्मेंद्र ट्राले में घुस गया जिससे दोनों घायल हो गया। धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे आरडी गार्डी हॉस्पिटल लाया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह चिमनगंज पुलिस ने पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

लोडिंग ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

Advertisement

उज्जैन। नामदारपुरा में लोडिंग ऑटो ने बाइक से जा रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी जिससे महिला घायल हो गई। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि नामदारपुरा में रहने वाले ६६ वर्षीय सिराज पिता सुभान खां अपनी पत्नी जरीना बी (६३) के साथ बाइक से जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आए अज्ञात लोडिंग ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे जरीना बी नीचे गिरकर घायल हो गईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें