शहर के पॉश इलाके से उड़ा ले गए बाइक ,देखे CCTV वीडियो

उज्जैन। माधव नगर थाना क्षेत्र के दो स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें हुईं जिनमें एक वारदात के सीसीटीवी फुटेज फरियादी ने तलाश कर पुलिस को सौंपे हैं। अभिजीत वर्मा पिता जगदीश वर्मा निवासी धन्नालाल की चाल नर्सिंग होम में मैनेजर है। वह रविवार रात एलपी भार्गव नगर में रहने वाले रिलेटिव राकेश खींची के घर गया था।

Advertisement
वापस लौटा तो देखा उसकी बाइक नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद अभिजीत ने एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसमें एक बदमाश बाइक चोरी कर ले जाते दिखा। अभिजीत ने इसकी शिकायत माधव नगर थाने में की। इधर पुलिस ने बताया कि गौरव जोशी पिता शंकरलाल जोशी निवासी पंचमपुरा चौराहा की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
Advertisement









