Advertisement

BJP के पूर्व सांसद ने थामा कांग्रेस का हाथ

BJP के पूर्व सांसद ने थामा कांग्रेस का हाथ

Advertisement

बालाघाट के बडे़ BJP नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने बुधवार को कांग्रेस जॉइन कर ली। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उन्हें PCC चीफ कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई। बोध सिंह भगत के साथ बुधनी के BJP नेता राजेश पटेल और इंदौर के BJP नेता प्रमोद टंडन ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ली.

गौरतलब है कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी से भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का शुरू हुआ सिलसिला अब तक जारी है और 2 महीने के अंतराल में 40 से अधिक भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि बड़ी संख्या में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर कांग्रेस में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं।

Advertisement

बालाघाट में कई कांग्रेस नेताओं ने बोधसिंह के कांग्रेस में शामिल होने का विरोध किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह वही नेता हैं, जिन्हें अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट दिया जाता है तो इससे बरसों से कांग्रेस में काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें