Advertisement

प्रापर्टी ब्रोकर की दुकान में घुसी कार, केस दर्ज

उज्जैन। बाफना टॉवर स्थित प्रापर्टी ब्रोकर की दुकान में एक व्यक्ति ने अपनी कार घुसा दी जिससे शटर व दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हुआ। माधव नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अजय पिता के.एस. गुप्ता निवासी धनवंतरि मार्ग फ्रीगंज की बाफना टॉवर शहीद पार्क पर गोयल प्रापर्टी के नाम से दुकान है। कार क्रमांक एमपी 13 जेडएम 9313 के चालक ने अपनी कार तेजगति व लापरवाही से चलाकर दुकान में घुसा दी जिससे दुकान का शटर व अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

अजय ने माधव नगर थाने में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि कार चालक के घटना स्थल से जाने के बाद अजय द्वारा केस दर्ज कराया गया इस कारण कार जब्त नहीं हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें