Popup Image
Advertisement

दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज, युवक ने दे दी जान

उज्जैन। सगाई के बाद युवती की परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी कर दी। सगाई टूटने से नाराज युवक युवती को उसके ससुराल से भगा लाया। युवती के परिजन उसे अपने साथ ले गए और दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। युवक ने अग्रिम जमानत ले ली तो उस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करा दिया। परेशान होकर युवक ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली।

Advertisement

धूलमऊ भैरूगढ़ के विकास पिता निर्भय (24) की रनाहेड़ा निवासी शिवांगी से सगाई हुई थी। सगाई के बाद शिवानी के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया और शिवानी की शादी दूसरी जगह कर दी।

विकास को जब यह जानकारी लगी तो वह शिवांगी को अपने साथ लाकर नागझिरी थाना क्षेत्र में रहने लगा। इसपर परिजन ने विकास के खिलाफ नागझिरी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया और शिवांगी को अपने साथ घर ले गए।

Advertisement

इस मामले में 22 जुलाई को विकास ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ली और घर लौट गया। भाई लाला उर्फ शिवम ने बताया कि विकास के खिलाफ शिवांगी के परिजन ने पानबिहार थाने में घर पर फायरिंग करने की शिकायत दर्ज करा दी। इससे वह डर गया और खुदकुशी करली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें