डीजे बजाने पर केस

उज्जैन। कलेक्टर ने आदेश जारी कर रखे हैं कि परीक्षा के चलते शहर में कोई भी डीजे संचालक बगैर अनुमति के डीजे नहीं बजाएगा। नीलगंगा पुलिस ने बताया जंतर-मंतर रोड पर देव कृपा गार्डन में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जांच करने पर शिकायत सही निकली। डीजे संचालक पदमावली एम्पायर नागझिरी में रहने वाले अंकुश पोरवाल के खिलाफ केस दर्ज किया।

अज्ञात बदमाश चुरा ले गया बाइक
उज्जैन। एक बार फिर अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गया। कोतवाली पुलिस ने बताया अलखधाम नगर स्थित सांई मंदिर के पीछे शुभम परिसर में रहने वाले दिलीप यादव की बाइक एमपी १३ एफएन २०६५ को अज्ञात बदमाश फव्वारा चौक स्थित दरगाह के पास गली से चुरा ले गया। घटना ५ फरवरी की है। बाइक का पता नहीं चला जिसके बाद दिलीप यादव की रिपोर्ट पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज किया।
शांतिनगर में अशांति
उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने शांति नगर में हुए दो पक्षों में विवाद को लेकर केस दर्ज किया है। बबबी यादव की शिकायत पर राहुल, कुणाल, राजेंद्र और नितिन के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं दूसरी ओर बबबी यादव और उसके भाई धरम यादव के पर केस दर्ज किया है।
भाई-भतीजी ने पीटा
उज्जैन। बात जरा सी थी। घर के सामने पानी फैल गया था। इस मुद्दा बनाकर बजरंग नगर में रहने वाले विजय और उसकी बेटी दिव्या ने अजय के साथ मारपीट की। रिश्ते में दोनों भाई लगते हैं। चिमनगंज पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।








