अनिल अंबानी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी

मुंबई, एजेंसी। सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 2929.05 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) के निदेशक अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास की तलाशी ली। सीबीआई ने बताया कि टीम ने मुंबई में दो स्थानों रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) के आधिकारिक परिसर और अनिल अंबानी के आवासीय परिसर की तलाशी ली। सीबीआई ने गुरुवार को एसबीआई की शिकायत पर आरकॉम, इसके निदेशक अनिल अंबानी और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Advertisement
Advertisement









