CEO ने चार साल के बेटे की Goa में की हत्या

बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु चली गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बेटे के शव के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था।
सूचना ने बेटे का मर्डर क्यों किया, पुलिस ने इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन कहा जा रहा है पति से तलाक की वजह से उसने यह कदम उठाया। उसके एक्स हस्बैंड फिलहाल इंडोनेशिया में हैं। गोवा पुलिस ने उन्हें भारत आने को कहा है।









