हरसिद्धि चौराहे से 4 महिलाओं के चेन, मंगलसूत्र चोरी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सोमवार सुबह हरसिद्धि चौराहे से 4 महिलाओं की सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी हुए हैं। रतलाम की अनिता पति घनश्याम अपनी रिश्तेदार आरती पति अजय व 20 लोगों के साथ आए हैं। दर्शन के बाद हरसिद्धि चौराहे से उनका 1-1 तौला वजनी मंगलसूत्र चोरी हो गए। इसी तरह सीजी पति मुरली निवासी मुंबई ने बताया कि हरसिद्धि चौराहे पर ही एक महिला ने दो तौला वजनी सोने की चेन खींच ली।
पुलिस को सीजी ने बताया कि उन्होंने महिला को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन भाग गई। कमलाबाई निवासी राजस्थान के गले से सोने की चेन अज्ञात महिला ने चुराई। इसी बीच लोगों ने तीन महिलाओं को चोरी की शंका महाकाल पुलिस के हवाले किया। तीनों महिलाओं की पुलिस ने चैकिंग ली लेकिन उनके पास से न तो चेन मिली न मंगलसूत्र। पुलिस का कहना था कि गैंग में कई लोग शामिल रहते हैं। जो चोरी का माल तत्काल दूसरे व्यक्ति को थमा देते हैं। इनसे पूछताछ जारी है।









