शतरंज खिलाड़ी चार्वी मेहता वल्र्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की शतरंज खिलाड़ी चर्वी मेहता ने 24वीं वल्र्ड इंडिविजुअल चेस चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई कर भारतीय टीम में स्थान प्राप्त किया है।
उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ एवं सचिव महावीर जैन ने बताया कि भारत की ओर से ए केटेगरी में 4-4 और बी कैटेगिरी में 8-8 महिला -पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। चैंपियनशिप 21 से 30 जुलाई तक गोवा में होगी। महिला टीम की ए कैटेगिरी में मध्यप्रदेश से चार्वी मेहता के अलावा तमिलनाडु की शेरोंन रचेल अभय, कनिश्री पी एवं तेलंगाना की खदीजा फातेमा चुनी गई हैं। केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा चार्वी को एशियन पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली खिलाड़ी का गौरव प्राप्त है। चार्वी इंटरनेशनल मल्लखंब अंपायर विक्रम-विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ. आशीष मेहता एवं इंजी. तरूश्री मेहता की पुत्री हैं।










