Popup Image
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सीटों पर गए… 21 में मिली जीत

बिहार में मध्यप्रदेश के नेताओं ने एनडीए को जितवाई 88 सीटें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मप्र भाजपा ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक क्षमता को सफलता में बदला है। बिहार गए मप्र के दिग्गज नेताओं की करीब 88 सीटों पर एनडीए को खासी सफलता मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रचार के लिए 25 सीटों पर गए, इनमें से 21 सीटों पर एनडीए जीता है। बाकी नेताओं के क्षेत्र में स्ट्राइक रेट 90% से अधिक रहा।

मुख्यमंत्री यादव को खासतौर पर उन सीटों पर भेजा गया जहां यादव-मुस्लिम समीकरण बन रहे थे। मसलन, वजीरगंज, आलमनगर, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी सीट। चुनाव के बीच जब राहुल गांधी पचमढ़ी में जंगल सफारी कर रहे थे, तब डॉ. यादव ने ही कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल ने हार मान ली।

Advertisement

विधानसभा चुनाव में बिहार को 5 जोन में बांटा गया। सबसे बड़े जोन मिथिला एवं तिरहुत में 58 विधानसभा 12 जिले एवं 10 लोकसभा की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह को दी गई। बिहार में कैंपेन के लिए बंशीलाल गुर्जर, आशुतोष तिवारी, शैलेंद्र बरुआ, सांसद अनिल फिरोजिया, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेंद्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता केपी सिंह यादव भी गए थे।

परिवारवाद, भ्रष्टाचार को जनता ने सिखाया सबक: इधर, एनडीए की जीत पर शुक्रवार को भोपाल के पार्टी दफ्तर में जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

Advertisement

नेता जिम्मेदारी जीती हारी
महेंद्र सिंह-हितानंद (तिरहुत और मिथिला क्षेत्र) 58 52 6
जमवाल अरविंद भदौरिया 6 6 0
वीडी शर्मा 19 17 2
नरोत्तम मिश्रा 6 6 0
विश्वास सारंग 6 6 0
लोकेंद्र पाराशर 1 1 0

कांग्रेस ने राजद को डुबोया

बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल देश के विकास बल्कि देश की सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की है, वह मनोबल बढ़ाने वाली है। भाजपा नंबर वन पार्टी बनी है। दूसरे नंबर पर सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड है। चुनाव में कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है।- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें