सर्द हवा से शहर ठिठुरा, रात का तापमान 1.3 डिग्री लुढ़का

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार से चल रही सर्द हवा ने शहर को ठिठुरा दिया है। रात का तापमान भी 1.3 डिग्री कर 11.7पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में इसके और गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर चल रहा है। दिसंबर में अब ठंड कड़ाके की हो चली है। गुरुवार शाम से ही शहर सर्द हवाओं की चपेट में रहा। शुक्रवार को भी तेज ठंड पड़ी और लोग गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। वेधशाला में शुक्रवार सुबह तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 13.0 डिग्री था। अधिकतम तापमान भी 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिसंबर में 5 डिग्री तक रहा है तापमान
शहर में ठंड अमूमन दिसंबर और जनवरी में पड़ती है। इस महीने में न्यूनतम 5 डिग्री तक पहुंच जाता है। चार साल पहले 20 दिसंबर 2021 को 5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। दिसंबर में अधिकतम तापमान में भी कमी आती है और यह भी 16 डिग्री तक रहता है। 2 दिसंबर 2021 को वेधशाला में 16 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
पिछले तीन दिन का तापमान
| तारीख | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 2 दिसंबर | 11.8 | 28.4 |
| 3 दिसंबर | 12.0 | 27.5 |
| 4 दिसंबर | 13.0 | 27.4 |
| 5 दिसंबर | 11.7 – |









