Popup Image
Advertisement

सीएम डॉ. यादव लोति स्कूल के कार्यक्रम में हुए शामिल

लोति के अभ्यास वर्ग के समापन पर प्रतिभाओं को सम्मानित किया सीएम ने

Advertisement

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भी उज्जैन में रहे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति कार्यक्रम से हुई। यहां उन्होंने 10वीं कक्षा में टॉपर रहे विद्यार्थी और मलखंभ में अवार्ड हासिल करने वाले खिलाडिय़ों का अभिनंदन किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, सचिव विश्वनाथ सोमण, सीईओ गिरीश भालेराव मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि लोकमान्य तिलक विद्यालय परिसर राष्ट्रवादी विचारों का शुद्ध और सक्रिय केंद्र है। यहीं से राष्ट्रभक्ति की चेतना जागृत होती है।

इस विद्यालय ने शहर को कई प्रतिभाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हमने कुलपति नाम को विलोपित कर कुलगुरु शब्द को प्रचलित किया। इसके पीछे मंशा यही है कि गुरु की महिमा को समझा जाए। वही हमें अंधेरे से प्रकाश की और ले जाता है। हमारे जीवन में गुरु की महिमा अपरंपार है।

Advertisement

जिन विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर सफलता का परचम लहराया है वे सभी बधाई के पात्र हैं। उन्हें इस क्रम को जारी रखना है। उन्होंने विद्यार्थियों के बीच अपने लोति स्कूल से जुड़े अनुभव और विद्यार्थी परिषद के लिए किए गए कार्य और अनुभव भी साझा किए। लोति स्कूल की ओर से किशोर खंडेलवाल, गिरीश भालेराव और विश्वनाथ सोमण ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि शिक्षकों के उन्नयन के लिए तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग होता है जिसमें अलग-अलग विषय पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाती है। शुक्रवार को समापन था। कार्यक्रम में छह प्राचार्यों और नौ न्यासी सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद था। इस मौके पर समिति अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, सचिव विश्वनाथ सोमण, सीईओ गिरीश भालेराव मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें