Advertisement

कलेक्टर और SP बाजार में निकले, मिट्टी के दीये खरीदे

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव चाहते हैं कि वोकल फॉर लोकल अभियान अन्तर्गत स्थानीय रेहड़ी व पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने सपत्निक फ्रीगंज क्षेत्र स्थित शहीद पार्क पर दीपक, रंगोली, साज-सज्जा की सामग्री व बच्चों के खिलौने बेच रहे पथ विक्रेताओं व रेहड़ी वालों से खरीददारी की।

Advertisement

उन्होंने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्रीमती प्रियंवदा सिंह व श्रीमती अनुष्का शर्मा से चर्चा में दीपक विक्रेता प्रेमाबाई ने बताया कि उनका परिवार दीपक का निर्माण करता है। दीपावली पर अस्थाई दुकान लगाकर दीपक विक्रय करती हैं।

शुल्क छूट की जानकारी दी

Advertisement

कलेक्टर श्री सिंह ने पथ विक्रेताओं से चर्चा कर जानकारी दी कि दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार धनतेरस से एकादशी तक समस्त नगरीय निकायों, पंचायतों में रेहड़ी व पथ विक्रेताओं को बाजार एवं तह बाजारी कर शुल्क में छूट दी गई है।

आनंद की अनुभूति हुई

Advertisement

कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाजार में जबरदस्त रौनक है। सपत्निक खरीददारी कर आनंद की अनुभूति हुई। यह ऐसा त्योहार है कि जिसका सभी को इंतजार रहता है। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें बाजार में सभी चीजों की खरीददारी होती है। हमें उस छोटे व्यापारी का भी ख्याल रखना है जो अपना उत्पाद लेकर आता है और परिवार के साथ दीपावली मनाने की तमन्ना रखता है। हम सभी एक दूसरे की खुशी का ख्याल रखें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें