Advertisement

सीज मकान दिखाकर दंपत्ति ने रचा ठगी का खेल

मालीखेड़ी के दंपत्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Advertisement

उज्जैन। मोहन नगर स्थित बैंक से सीज मकान का सौदा दंपत्ति ने व्यापारी से किया और 8 लाख एडवांस ले लिए। व्यापारी को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने जीवाजीगंज थाने में दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।

एसआई सुरेशचंद्र देवड़ा ने बताया कि नरेश पिता मोहन वासवानी निवासी गीता कॉलोनी से पिछले वर्ष जितेंद्र पिता भारत सिंह निवासी मालीखेड़ी और उसकी पत्नी हिना कुंवर ने मोहन नगर स्थित मकान का सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद जितेंद्र व हिना ने नरेश वासवानी के गीता कॉलोनी स्थित घर पहुंचकर एडवांस के रूप में 4-4 लाख रुपए के चेक लिए और राशि भी निकाल ली।

Advertisement

नरेश को जब पता चला कि उक्त मकान बैंक से फाइनेंस है और किस्त नहीं भरने पर बैंक ने उसे सीज किया है तो उसने जीवाजीगंज थाने में दंपत्ति के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने जितेंद्र और हिना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें