गुजरात, बिहार व मध्यप्रदेश के बदमाशों ने की चोरी, 74 लाख के माल सहित गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। नर्मदा पाइप लाइन के पाइप चोरी कर रहे आरोपियों को अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना के आधार पर जब पुलिस ने धरपकड़ की तो इनमें मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात और बिहार राज्य के बदमाशों का हाथ मिला। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 74 लाख रू. का माल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार दो आरोपियों को के्रन मशीन और आयशर वाहन की मदद से पाइप लोड करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने तीन अन्य लोगों की संलिप्तता और आयशर वाहन में पाइप लोड करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने नरबत सिंह पिता भारत सिंह परमार (44), निवासी गुजरात, इरफान पिता हासुमुद्दीन साई (22) निवासी बिहार, इरशाद उर्फ सोनू पिता शहजाद अहमद (43) निवासी धार, मोहम्मद अलीम पिता मोहम्मद जाकिर (22) निवासी जबलपुर और मोहम्मद अरशे पिता मोहम्मद समी (22) निवासी जबलपुर को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी के मामले से संबंधित 37 नर्मदा पाइप सहित कुल 73 लाख 85 हजार रुपए का सामान बरामद किया। जब्त सामग्री में दो आयशर वाहन, के्रन मशीन, एक कार और मोबाइल फोन भी शामिल हैं।







