Popup Image
Advertisement

संडे पर उमड़ी भीड़, सुबह 1 लाख भक्तों ने किए महाकाल के दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रविवार को महाकाल मंदिर और तीर्थ क्षेत्र में दर्शनार्थियों की अचानक भीड़ बढ़ गई। सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर समिति सूत्रों के मुताबिक करीब 1 लाख से अधिक दर्शनार्थी दोपहर 12 बजे तक दर्शन कर चुके थे।

Advertisement

पिछले कुछ समय से त्योहारों के कारण महाकाल मंदिर में कम संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे थे लेकिन सर्दी में मौसम खुशनुमा होने का असर इस वीकेंड में नजर आया। शनिवार से ही दर्शनार्थियों की भीड़ बढऩे लगी थी। इसका असर कार्तिक मेले पर भी नजर आया। मेले में भी शनिवार रात काफी संख्या में लोग पहुंचे। इधर, रविवार सुबह से मंदिर में खासी भीड़ थी। शिप्रा स्नान और कार्तिक मेले के कारण रविवार सुबह को शिप्रा किनारे भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर पहुंचने वाले लगभग हर मार्ग पर जाम की स्थिति थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें