Popup Image
Advertisement

तीन दिन पहले लापता युवती की लाश नाले से मिली

उज्जैन। सेमल्या नसर थाना चिंतामण क्षेत्र में रहने वाली युवती 3 अप्रैल को लापता हो गई थी। उसकी लाश परिजनों ने गंभीर नदी के पास स्थित नाले में तैरती मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

नाजमीन पिता मो. हुसैन 20 वर्ष निवासी सेमल्या नसर की लाश गंभीर नदी के पास स्थित गहरे नाले के पानी में पड़ी मिली। पुलिस को सूचना देने के बाद परिजन शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। नाजमीन के भाई मुजीब खान ने बताया कि बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

वह 3 अप्रैल को घर से कहीं चली गई थी। उसकी गुमशुदगी चिंतामण थाने में लिखाई और तलाश कर रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला था कि नाजमीन नाले की तरफ गई थी। वहां तलाश भी किया लेकिन कुछ नहीं मिला। आज उसकी लाश पानी में तैरती मिली तो पुलिस को सूचना दी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें