Popup Image
Advertisement

नवोदित नृत्यांगनाओं ने कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया…

उज्जैन। नृत्यांतर संगीत कला संस्थान द्वारा आरोहण 2025 नामक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिरंग नाट्यगृह में आयोजित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
भविष्य में वे बड़े कलाकार बनकर शहर का नाम रोशन करेंगे

Advertisement

विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अर्पण भारद्वाज एवं शरद शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जिन बच्चों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया है। भविष्य में वे बड़े कलाकार बनकर अपने शहर का नाम रोशन करेंगे।

एकल, युगल और समूह नृत्य
नृत्य समारोह का निर्देशन हीना वासेन ने किया। उनकी शिष्याओं ने एकल, युगल और समूह नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी। जिसमें गणेश वंदना, तराना, मल्हार आदि शामिल थे। हिना वासेन ने एकल नृत्य प्रस्तुति दी। 9 मात्रा के तराना पर प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। उत्कृष्ट जाधव के बांसुरी वादन ने तालियां बटोरी। तबले पर शिवांश सोनी ने संगत की। इस प्रस्तुति में आरोहण में लय, ताल, भाव और अनुशासन का शानदार संतुलन देखने को मिला। हिना ने बताया कि उन्होंने पंडित कृष्णमोहन महाराज से नृत्य की शिक्षा ली। २१ वर्षों तक नृत्य की साधना के बाद बच्चों को नृत्य सिखाना शुरू किया। गुरु-शिष्य परंपरा को कायम रखते हुए साल में एक बार यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें