Advertisement

AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील

दिल्ली  में 70 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। इसी बीच प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी दस्तावेजों और डाटा की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को तुरंत दिल्ली सचिवालय  पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

जिसमें उन्होंने आला अधिकारी को तुरंत दिल्ली सचिवालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला दिल्ली में चुनाव रुझानों को देखते हुए लिया गया है।दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है.

नोटिस में कहा गया है, “सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं.

Advertisement

इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं.”

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें