अच्छी सेहत के लिए किया योग

उज्जैन। करो योग, रहो निरोग की थीम पर नागझिरी स्थित होमगार्ड ग्राउंड पर होमगार्ड सैनिकों के लिए तीन दिवसीय योग शिविर की शुरुआत मंगलवार से हुई।

Advertisement
योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य डॉ. स्वामी परमार्थ देव जी के सान्निध्य में पहले दिन बड़ी संख्या में सैनिकों के साथ उनके परिवार के सदस्यों ने कडक़ड़ाती ठंड में योग किया। महाराजश्री ने योग, आसन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण जवानों को दिया। शिविर का समय सुबह 6.15 बजे से 8 बजे तक है।
Advertisement








