दीक्षित महासचिव निर्वाचित हुए

उज्जैन। भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी वर्ग के एक मात्र संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इन्श्योरेंस फील्ड वक्र्स ऑफ इण्डिया इंदौर मण्डल के द्विवार्षिक चुनाव हुए। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष महेश गौड़, महासचिव राकेश दीक्षित, उपाध्यक्ष आत्म वैभव श्रीवास्तव, सहसचिव प्रतापसिंह सोलंकी निर्वाचित हुए। महासचिव दीक्षित द्वारा सचिन बैस को कोषाध्यक्ष एवं रवीन्द्र कोरान्ने को स्थानीय सचिव मनोनीत किया गया। जानकारी विका अधिकारी नवीन मिश्रा ने दी।

Advertisement
Advertisement









