Popup Image
Advertisement

डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, पति की मौत

6 दिन पहले युवक की जान लेने वाले डंपर को पुलिस ने किया जब्त

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रविवार दोपहर ग्राम गंगेड़ी बायपास रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी का उपचार जारी है। वहीं 6 दिन पूर्व युवक की जान लेने वाले डंपर को पंवासा पुलिस ने जब्त कर लिया है।

चिंतामण थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि मनीराम पिता मांगीलाल मेडला 47 वर्ष निवासी बदनावरखेड़ा जिला धार उसकी पत्नी सीमा मेडला के साथ बाइक से ग्राम गंगेड़ी तपोभूमि देवास बायपास रोड से जा रहा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिस कारण मनीराम की मौके पर मौत हो गई। उसकी पत्नी सीमा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Advertisement

डंपर जब्त किया
इधर, पंवासा पुलिस ने बताया कि 18 सितंबर को मक्सीरोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास डँपर क्रमांक एमपी 42 जी 1734 के चालक ने संजय पिता राजाराम चौहान 36 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी को टक्कर मार दी थी जिससे संजय की मृत्यु हो गई। मामले में केस दर्ज कर डम्पर जब्त किया है व ड्रायवर की तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें