Advertisement

ईंधन बचाने के लिए कल निकलेंगी 4 मंडलों में ई-तिरंगा यात्रा, 12 को शेष आठ मंडलों में

भाजपा का आजादी उत्सव : श्री महाकाल सवारी को देखते हुए तिरंगा यात्राओं की तारीख बदली

Advertisement

13 अगस्त को निकलेगी नगर स्तरीय यात्रा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की सोमवार को निकलने वाली सवारी को देखते हुए नगर भाजपा ने अपने आजादी उत्सव में बदलाव किया है। अब यह उत्सव मंगलवार को चार मंडल में तिरंगा यात्रा से शुरू होगा। इन यात्राओं की खास बात यह रहेगी कि महंगे ईंधन को बचाने के लिए सिर्फ ई-वाहनों का उपयोग किया जाएगा। 12 अगस्त को बचे आठ मंडलों में यात्रा निकलेगी। नगर की यात्रा 13 अगस्त को निकलेगी। यह पदयात्रा होगी।

Advertisement

दरअसल, प्रदेश इकाई ने 9 से 13 अगस्त के बीच मंडल और नगर स्तर पर तिरंगा यात्राओं का कार्यक्रम जारी किया था। पहले यह यात्रा 9 अगस्त से शुरू होनी थी, फिर 10 से। फाइनली 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार होने से यात्रा को इस दिन से आगे बढऩे का फैसला किया गया। अब तिरंगा यात्राओं का दौर मंगलवार से शुरू होगा। पहले दिन चार मंडलों में यात्रा निकाली जाएंगी। इनमें तीन उज्जैन दक्षिण विधानसभा के और 1 उज्जैन उत्तर का मंडल होगा। बुधवार को नगर भाजपा के बचे 8 मंडलों में यात्रा निकाली जाएंगी। इनमें तीन दक्षिण विधानसभा के होंगे, जबकि पांच उत्तर के।

आजादी उत्सव की तैयारियों पर चर्चा

Advertisement

आजादी उत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय लोकशक्ति में मीटिंग हुई। सांसद अनिल फिरोजिया और निगम सभापति कलावती यादव ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों का सम्मान किया गया। अतिथि, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, पाठयपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्यसिंह, यूडीए उपाध्यक्ष मुकेश यादव थे। संचालन नगर महामंत्री कमलेश बैरवा ने किया। आभार आनंदसिंह खींची ने माना।

किस दिन किस मंडल में यात्रा

11 अगस्त- केशवनगर, राजाभाऊ, महाराजवाडा (दक्षिण विधानसभा के
मंडल), श्यामाप्रसाद मुखर्जी (उज्जैन उत्तर)

12 अगस्त- उज्जैन ग्रामीण, दीनदयाल, माधवनगर (उज्जैन दक्षिण), विक्रमादित्य, कार्तिक चौक, सराफा, दौलतगंज और जीवाजीगंज (उज्जैन उत्तर)

क्या होगा यात्रा में
यह तिरंगा यात्राएं शाम 4 से 5 बजे के बीच मंडलों में निकाली जाएंगी। नगर महामंत्री आनंदसिंह खींची ने बताया कि तिरंगा यात्रा में ई-वाहन पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए निकलेंगे। वह मंडल में आजादी का संदेश देंगे।

13 को नगर तिरंगा यात्रा: 13 अगस्त को नगर की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। नगर महामंत्री कमलेश बैरवा के अनुसार यात्रा सुबह 10 बजे शहीद पार्क से शुरू होगी। इसमें कार्यकर्ता और पदाधिकारी पैदल चलेंगे। पदयात्रा टावरचौक, फ्रीगंज ओवरब्रिज, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा होते हुए फव्वारा चौक पहुंचेगी। यहां तिरंगा लहराया जाएगा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

14 को विभाजन विभीषिका दिवस: 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। इस दिन शाम ४ बजे सिंधी कॉलोनी स्थित हेमू कालाणी उद्यान से मौन जुलूस निकलेगा। सिंधी कॉलोनी तिराहा, तीन बत्ती चौराहा, टावरचौक होते हुए यह लोकशक्ति कार्यालय पहुंचेगा।

 15 अगस्त को फव्वाराचौक पर झंडावंदन: 15 अगस्त को फव्वाराचौक पर झंडावंदन किया जाएगा।

आजादी उत्सव की तैयारियों पर चर्चा

आजादी उत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को भाजपा कार्यालय लोकशक्ति में मीटिंग हुई। सांसद अनिल फिरोजिया और निगम सभापति कलावती यादव ने बैठक को संबोधित किया। इस दौरान नवनियुक्त एल्डरमैनों का सम्मान किया गया। अतिथि, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, पाठयपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्यसिंह, यूडीए उपाध्यक्ष मुकेश यादव थे। संचालन नगर महामंत्री कमलेश बैरवा ने किया। आभार आनंदसिंह खींची ने माना।

सवारी के कारण कार्यक्रम में बदलाव
सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी होने के कारण तिरंगा यात्रा की तारीख बदली गई है। अब ११,१२ और १३ अगस्त को यात्राएं निकलेंगी। ट्रैफिक को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
संजय अग्रवाल
भाजपा नगर अध्यक्ष

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें