Advertisement

आठ दिवसीय भागवत कथा का समापन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज के तत्वावधान में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन उर्दूपुरा स्थित श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज धर्मशाला में किया गया। कथा का समापन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Advertisement

यह जानकारी देते हुए श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज के सांस्कृतिक मंत्री मनोहर गहलोत ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक की गई। कथा वाचक पंडित शास्त्री थे। कथा में अध्यक्ष लीलाधर भाटी, मनोरमा भाटी, विष्णु गेहलोत, मधु भाटी, गंगाबाई गेहलोत, जानकीबाई दग्दी, बाबूलाल मारोठिया, अशोक देवड़ा, गिरधारीलाल गेहलोत, विनोद दग्दी, नितिन गेहलोत, रमेश सांखला, गणेश गेहलोत, रामदेव भाटी, किशोर तंवर, मंगल सांखला, पार्षद सपना सांखला, सत्यनारायण कछावा, भेरुलाल गेहलोत, नरेंद्र सांखला, चिंतामन भाटी, लव भाटी, राजेश भाटी, जितेंद्र देवड़ा आदि का सहयोग रहा। आभार किशोर कुमार भाटी द्वारा व्यक्त किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें