Advertisement

खाटू श्याम मंदिर में मनाया फाग, निशान यात्रा निकाली

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री खाटू श्याम मंदिर के तत्वावधान में फाग महोत्सव मनाया। अंजनी सखी ने बताया निशान यात्रा निकाली गई। महिला मंडलों ने जगह-जगह मंच बनाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पिपली नाका चौराहे से शुरू हुई निशान यात्रा खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां महा आरती की गई। फाग उत्सव में श्रद्धालु श्याम भजनों पर झूमते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने निशान उठाकर खाटू श्याम मंदिर में दंडवत करते हुए निशान चढ़ाया।

Advertisement

महिलाओं ने खेली फूलों से होली

Advertisement

उज्जैन। सिद्धि विनायक महिला मंडल ने वीडी क्लॉथ मार्केट में फाग उत्सव का आयोजन किया। इसमें सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। संचालन द्वारका खंडेलवाल अध्यक्ष, कुंजू भावसार सचिव, सरोज गुप्ता कोषाध्यक्ष, पूनम टेकवानी उपाध्यक्ष एवं बबीता अग्रवाल सहसचिव ने किया। महिलाएं राधा, कृष्ण और गोपियों के स्वरूप में सजधज कर शामिल हुई। भजनों की प्रस्तुति पर महिलाएं थिरकी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें