खर्चे के रुपए को लेकर विवाद में पिता ने पुत्र को चाकू मारा

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस कर रही तलाश

उज्जैन। बडऩगर के ग्राम सुकलाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। यहां एक पिता ने खर्च के रुपए के लिए अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बेटे ने पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है।
बडऩगर पुलिस ने बताया कि ग्राम सुकलाना में बनेसिंह पिता रामचंद्र चौहान ने अपने बेटे लखन (25) से खर्च के रुपए मांगे लेकिन बेटे ने नहीं दिए। इससे नाराज होकर बनेसिंह ने गाली-गलौच करते हुए सब्जी काटने के चाकू से हमला कर दिया जो लखन को कंधे पर लगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। परिजन घायल लखन को अस्पताल ले गए।
दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था लेकिन परिजनों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। इधर, मामले में फरियादी लखन चौहान की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।









