सगाई तोडऩे पर मंगेतर ने परिवार को दी जान से मारने की धमकी

युवती का पीछा कर घर तक पहुंचा और छेड़छाड़ भी की

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बेगमबाग में रहने वाली युवती की वहीं रहने वाले युवक से सगाई हुई थी जो दो साल पहले युवती के परिजनों ने तोड़ दी। इससे से गुस्साये युवक ने कल युवती का पीछा किया और छेड़छाड़ के बाद उसके परिवारजनों को जान से खत्म करने की धमकी दी। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बेगमबाग में रहने वाली युवती के परिजनों ने महाकाल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि परिचित फैजान पिता इसहाक अलमारी वाला से बेटी की सगाई हुई थी जिसे दो साल पहले तोड़ दिया था। तभी से फैजान युवती को परेशान कर रहा था और कल युवती अपने भाई के साथ बाजार से लौट रही थी तो गदापुलिया से फैजान से उसका पीछा शुरू किया व छेड़छाड़ की। बीच बचाव करने पर भाई के साथ गाली गलौज की।
युवती अपने भाई के साथ भागकर घर पहुंची तो फैजान वहां भी पहुंच गया और युवती व उसके परिजनों से कहा कि निकाह नहीं किया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।









