Popup Image
Advertisement

भीषण अग्निकांड:जान बचने के लिए छत से कूदे लोग, 15 की मौत

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार आग लगने के कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। भवन के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाहर निकलने के लिए सुरक्षित रास्ता तलाशते नजर आए।

शुरुआती दौर में यह आशंका जताई गई थी कि भवन में कोचिंग सेंटर या लाइब्रेरी संचालित थी, लेकिन बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक भवन के भूतल पर एक पेट शॉप संचालित हो रही थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन और उससे जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Advertisement

आग लगने के दौरान ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोग धुएं और तेज लपटों के बीच फंस गए। कुछ लोगों के बाथरूम में फंसे होने की खबरें भी सामने आईं, हालांकि राहत और बचाव दल ने बाद में सभी लोगों को बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोगों ने जान बचाने के लिए छज्जों और भवन के बाहरी हिस्सों का सहारा लिया।

हादसे के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय नागरिकों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।

Advertisement

कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। फिलहाल क्षेत्र में कूलिंग ऑपरेशन जारी है ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार और मामले की विस्तृत जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बसपा अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दुख जताया है।

प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

पीएम मोदी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें