Advertisement

रंजिश में पहले तलवार मारी फिर सिर पर बोतल फोड़ी

पांड्याखेड़ी चौराहे की घटना, पंवासा थाने में शिकायत

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पांड्याखेड़ी चौराहे पर बीती रात रंजिश के चलते नाबालिग पर चार युवकों ने मिलकर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद उसके सिर पर कांच की बोतल फोड़ दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल वह चरक अस्पताल में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक चकोर पार्क के पीछे पांड्याखेड़ी में रहने वाले 17 वर्षीय देवेंद्र पिता जितेंद्र कुकरे का अंश माली से विवाद है। उसके पिता जितेंद्र कुकरे ने बताया कि पिछले साल गणेश चतुर्थी के दौरान अंश माली ने बेटे देवेंद्र को कॉल किया था लेकिन मैंने फोन उठा लिया था जिसके बाद उसने मेरे साथ गाली-गलौच की थी। हालांकि, बाद में समझौता हो गया था।

Advertisement

सोमवार रात को अंश माली ने देवेंद्र को कॉल कर पांड्याखेड़ी चौराहे पर बुलाया और बल्ला व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले तलवार मारी और फिर सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी। जिससे देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले में परिजनों ने पंवासा थाने में शिकायत की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें