Advertisement

महाकाल लोक गेट के सामने फूल बेचने वालों ने युवक को पीटा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल लोक गेट के सामने लोगों ने टेबल कुर्सियां रखकर फूल प्रसाद की दुकान लगा ली है इस कारण यहां से आवागमन करने वाले वाहन चालक परेशान होते हैं। कल बाइक से जा रहे युवक ने टेबल हटाने का बोला तो दुकानदारों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज कराई गई है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रजिक पिता वाहिन 22 वर्ष निवासी गणेश टेकरी अपने दोस्त इरफान, रेहान के साथ तकिया मस्जिद से वाहन पर सवार होकर महाकाल लोक गेट के सामने से जा रहा था। उसने गेट के रास्ते में टेबल पर दुकान लगाकर बैठे रितेश उर्फ भूरा को टेबल हटाने को कहा तो वह विवाद करने लगा और सोनू, अर्जुन, लोकेश सभी निवासी जयसिंहपुरा के साथ मिलकर रजिक के साथ मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी। रजिक की रिपोर्ट पर महाकाल थाना पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

गाली गलौज से रोका तो चाकू मारा

Advertisement

इधर गोलू उर्फ विशाल प्रजापत 23 वर्ष निवासी शांति नगर पर देर रात कृष्णा, खज्जा माली ने गाल पर चाकू से हमला कर दिया। गोलू ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करता है और देर रात घर लौट रहा था तभी कृष्णा और खज्जा ने उसके साथ गाली गलौज की। उन्हें गाली देने से रोका तो बदमाशों ने गाल पर चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें