Popup Image
Advertisement

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

Advertisement

उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। वे बीते एक साल से डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज थी और हार्ट की बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी।

Advertisement

बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।प्रधानमंत्री ने गंगाराम अस्पताल में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचीं हैं। मीसा भारती, मनोज झा और RJD के कई नेताओं ने अस्पताल में परिवार से मुलाकात की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें