Popup Image
Advertisement

क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर साथ ले गए युवक को, बेल्ट से पीटा

नकद 300 व ऑनलाइन 5500 रु. लेकर छोड़ा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के बाहर फूल प्रसाद की दुकान पर काम करने वाले एक युवक को शनिवार शाम तीन युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताकर दबोच लिया।वे उसे घेरकर लालपुल के पास ले गए और बेल्ट से मारपीट की। उससे उन्होंने 300 रुपए नगद छीन लिए और 5500 रुपए ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। नीलगंगा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

नानाखेड़ा क्षेत्र के अक्षयनगर के रहने वाला शिवम पिता दिलीप प्रजापत (23) महाकाल मंदिर के बाहर फूल प्रसाद की दुकान पर काम करता है। 31 अक्टूबर की शाम वह दोस्त नकुल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों हरिफाटक ब्रिज के पास गोल्डन पेट्रोल पंप पर रुके। यहां एक्सेस वाहन से तीन युवक आए। उन्होंने शिवम को बताया कि हम लोग क्राइम ब्रांच से हैं। हमें सूचना मिली है कि तुम एमडी ड्रग्स बेचते हो। शिवम ने इंकार किया तो उसे दो युवकों ने अपने वाहन पर बैठा लिया। एक युवक नकुल की बाइक पर बैठा। दोनों को लालपुल दरगाह के पास सुनसान इलाके में ले गए। यहां शिवम की लात-घूसों व बेल्ट से पिटाई की।

Advertisement

वीडियो बनाया
शिवम ने पुलिस को बताया कि स्वयं को क्राइम ब्रांच का पुलिसकर्मी बताने वाले बदमाशों ने पिटाई के बाद मोबाइल से वीडियो बनाया। पिटाई होने के कारण मजबूरी में कबूल किया कि मैं एमडी ड्रग्स बेचता हूं। आगे से ड्रग्स नहीं बेचूंगा। उन्हीं में से एक युवक ने शिवम के पेंट की जेब से पर्स निकालकर उसमें रखे 300 रुपए ले लिए। दूसरे युवक ने अपने खाते में 5500 रुपए ऑनलाइन डलवा लिए। इसके बाद तीनों बदमाश अपने वाहन से भाग गए।

पिता व दोस्त के साथ पहुंचा थाने: बदमाशों की मारपीट से भयभीत होकर शिवम घर पहुंचा। उसने पिता को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। रविवार को दोस्त नकुल व पिता के साथ थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें