कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग

कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड कॉमेडियन Kapil Sharma के कैफे के पास एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह चौथी बार है जब उनके कैफे से जुड़े परिसर को निशाना बनाया गया है।जानकारी के अनुसार, यह फायरिंग सरे शहर के 120 स्ट्रीट क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट के पास हुई, जो कपिल शर्मा के कैफे के करीब बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर धमकी का दावा
घटना के बाद “टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू” नाम के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कपिल शर्मा को कथित तौर पर धमकी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया कि “चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चली है और यह कपिल शर्मा के कैफे के पास है।”पोस्ट में आगे चेतावनी देते हुए कपिल शर्मा को “लाइन पर आने” की बात कही गई और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पहले भी हो चुके हैं हमले
कपिल शर्मा के कैफे को इससे पहले भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है।
- जुलाई 2025: कैफे के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद पहली फायरिंग
- अगस्त 2025: दूसरी बार हमला, कई राउंड फायरिंग की गई
- अक्टूबर 2025: तीसरी बार कैफे पर गोलीबारी, जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली गई थी
इन घटनाओं के बाद अब चौथी बार फायरिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल Kapil Sharma की ओर से इस ताजा घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।









