राहुल और प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी टॉवर पर दो घंटे सड़क पर बैठे रहे

उज्जैन। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
आक्रोशित कार्यकर्ता दो घंटे से भी अधिक समय तक सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। आंदोलन के कारण दो घंटे से अधिक समय तक आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा और पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रदर्शन में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रवि राय, संगठन महासचिव अजय राठौर, अजीत सिंह ठाकुर, देवव्रत यादव, चंद्रभानसिंह चंदेल, सुनील कछवाय, रूपेश लश्करी, अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, अर्पित यादव, फिरोज पठान, अनवर नागोरी, यश जैन, रंजीत बोड़ाना, धर्मेंद्र सिसोदिया, जाहिद हुसैन, वीरेंद्र गोसार, मनीष गोमे, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।









