ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 27 अगस्त को

उज्जैन। अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित ज्ञानोदय विद्यालय देवासरोड नागझिरी लालपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6टी में बालक 17 एवं बालिका 14 एवं कक्षा 8वीं में बालक 01 (अनुसूचित जाति) बालिका 05 (अनुसूचित जाति. 03 अन्य वर्ग 02) रिक्त सीट के विरूद्ध प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 24 अगस्त तक कार्यालयीन समय में आंमत्रित किये जाना है।

Advertisement
संस्था में 90 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित है, शेष 10 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग, सामान्य वर्ग के बीपीएल कार्डधारकों के लिए आरक्षित है, प्रवेश के लिए छात्र/छात्राओं का पिछली कक्षा में प्रथम श्रेणी या ए व बी ग्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संस्था में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को किया जावेगा।
Advertisement









