Advertisement

मप्र में 17 तक भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन में आज सुबह तेज बारिश

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन का सूखा खत्म होने वाला है। इसकी शुरुआत गुरुवार तडक़े से उज्जैन में हुई। करीब 4:30 बजे से 5 बजे तक जोरदार पानी गिरा। अच्छी बारिश से मौसम सुहाना हो गया। उज्जैन में अब तक ४१४ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Advertisement

अगले 3 दिन अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट है। इन दोनों संभागों के 15 में से 8 जिलों में 14 इंच से कम पानी गिरा है। दूसरी ओर, गुना, निवाड़ी, मंडला और टीकमगढ़ में 45 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

सबसे कम बारिश के मामले में इंदौर जिला पहले नंबर पर है। सबसे कम बारिश वाले टॉप-5 जिलों में बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा भी शामिल हैं। उज्जैन संभाग की भी ऐसी ही तस्वीर है। इन्हीं दोनों संभाग के जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें