उज्जैन। रंगपंचमी पर स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में मालवी रापट रोलिया का आयोजन गोपाल मंदिर के आंगन में किया गया। मथुरा, वृंदावन की होली उज्जैन में खेली गई, रंग फुहार, गुलाल उड़ी, बच्चे, युवा, युवती जमकर थिरके, उज्जैनवासियों ने यहां गुलाल की होली खेली।
मंच अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि रापट रोलिया में देशी टमाटर, मुल्तानी मिट्टी और फूलों के रंगों से होली खेली। आयोजन में सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट गोपाल मंदिर परिवार का योगदान रहा। गोपाल मंदिर प्रशासक अजय धाकरे ने हर्ष जताया। कार्यक्रम संयोजक जेकी ठाकुर ने बताया कि गोपाल मंदिर पर अनूठे रापट रोलिया में शहरवासी शामिल हुए। स्वर्णिम भारत मंच की ओर से एक एक दशक पूर्व रंगपंचमी को मालवी रापट रोलिया शुरू किया था। शहर वासियों को मथुरा, वृंदावन की तरह उज्जैन में भी होली खेलने का आनंद मिला। वृंदावन की तरह शहरवासियों ने होली खेली।
रंगों की बरसात में भीगा राठौर समाज
उज्जैन। रंगों और उल्लास से सराबोर रंगपंचमी महोत्सव इस वर्ष भी राठौर समाज युवा संगठन द्वारा अपार उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से टोली समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के घर पहुंची। समाजजन ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर प्रेम, एकता और सौहार्द्र का संदेश दिया। राठौर समाज के वरिष्ठजनों से लेकर युवाओं और बच्चों तक सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
फाग उत्सव में खेली फूलों की होली
उज्जैन। फतेहपुरिया महिला मंडल ने मंगलनाथ रोड स्थित गार्डन में फाग उत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने नृत्य कर फूलों की होली खेली। अध्यक्ष निशा हरभजनका ने बताया कि कार्यक्रम में सरोज अग्रवाल, आशा भगत, मीना पसारी, नम्रता हरभजनका, शिप्रा बजाज, राजकुमारी पसारी आदि ने भाग लिया।
होली मिलन समारोह का आयोजन
उज्जैन। उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने कार्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें पूर्व पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों ने होली खेली। आयोजन में अहीर यादव महासभा के अध्यक्ष नारायण यादव ने सैनिकों का मुंह मीठा कराया। संगठन अध्यक्ष संगठन अध्यक्ष सूबेदार कमल सोनी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मोयल, कोषाध्यक्ष जीतेंद्र राजपूत ने यादव का दुपट्टा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन विष्णुदत्त शर्मा का योगेंद्र राठौर, दिलीपसिंह ठाकुर, शैलेंद्र सिंह डोडिया ने दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। मिलन समारोह में अतथियों, संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने होली के गीतों पर डांस कर रंग-गुलाल उड़ाया। समारोह में अमरलाल डोडिया, विकास दुबे, राजेंद्रसिंह राठौड़, हरचरण सिंह मल्होत्रा, गंगाराम वर्मा, लाखनसिंह जादौन, जितेंद्रसिंह राजावत, मनोज शर्मा, मुकेश नायक, छभिनंदन सिंह, संदीप शर्मा, रविसिंह राठौड़, आशीष पांडे, सुभाषसिंह, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।